Bhagwat Vandana: Bhajan
Showing posts with label Bhajan. Show all posts
Showing posts with label Bhajan. Show all posts

Monday, June 22, 2020

बिनती सुनिए नाथ हमारी,  हृदयष्वर हरी हृदय बिहारी...
June 22, 20200 Comments



गोपाल गोकुल वल्लभी,
प्रिय गोप गोसुत वल्लभम,
चरणारविन्द महम भजे,
भजनीय सुर मुनि दुर्लभम् ।
चरणारविन्द महम भजे,
भजनीय सुर मुनि दुर्लभम् ॥

बिनती सुनिए नाथ हमारी,
बिनती सुनिए नाथ हमारी,
हृदयष्वर हरी हृदय बिहारी,
हृदयष्वर हरी हृदय बिहारी,
मोर मुकुट पीतांबर धारी,
बिनती सुनिए नाथ हमारी ॥

जनम जनम की लगी लगन है,
साक्षी तारो भरा गगन है,
गिन गिन स्वाश आस कहती है,
आएँगे श्री कृष्ण मुरारी,
॥ बिनती सुनिए नाथ हमारी...॥

सतत प्रतीक्षा अपलक लोचन,
हे भव बाधा बिपति बिमोचन,
स्वागत का अधिकार दीजिए,
शरणागत है नयन पुजारी,
॥ बिनती सुनिए नाथ हमारी...॥

और कहूं क्या अंतर्यामी,
तन मन धन प्राणो के स्वामी,
करुणाकर आकर के कहिए,
स्वीकारी विनती स्वीकारी,
॥ बिनती सुनिए नाथ हमारी...॥

बिनती सुनिए नाथ हमारी,
बिनती सुनिए नाथ हमारी,
हृदयष्वर हरी हृदय बिहारी,
हृदयष्वर हरी हृदय बिहारी,
मोर मुकुट पीतांबर धारी,
बिनती सुनिए नाथ हमारी ॥









Reading Time:

Wednesday, April 29, 2020

प्रभु मेरे अवगुण चित ना धरो, सूरदास का यह भक्ति गीत
April 29, 20200 Comments



Song lyrics:
प्रभु मेरे अवगुण चित ना धरो |
समदर्शी प्रभु नाम तिहारो, चाहो तो पार करो ||
Reading Time:
बिना प्रेम धीरज नहीं (भक्ति गीत) / Bina Prem Dheeraj Naahi Bhakti Geet
April 29, 20200 Comments


Bhajan Lyrics
 (Written by Saint Kabir Das) : 
बिना प्रेम धीरज नहीं,
बिरह बिना बैराग..
सतगुरु बिना ना छुटिहै, 
मन मनसा की दाग
बिना प्रेम धीरज नहीं ..
Reading Time:
Mere to Giridhar Gopal, MeeraBai Bhajan
April 29, 20200 Comments

Mere to Giridhar Gopal

MeeraBai Bhajan
Voice -"Vanijairam ji"

मेरे तो गिरधर गोपाल दूसरो न कोई

माई री! मैं तो लियो गोविंदो मोल।
Reading Time:
Bala main bairagan hoongi - Meerabai Bhajan
April 29, 20200 Comments


Bala main bairagan hoongi 

Meerabai Bhajan

बाला मैं बैरागण हूंगी।
जिन भेषां म्हारो साहिब रीझे सोही भेष धरूंगी।
सील संतोष धरूं घट भीतर समता पकड़ रहूंगी।
गुरुके ग्यान रंगू तन कपड़ा मन मुद्रा पैरूंगी।
जाको नाम निरंजन कहिये ताको ध्यान धरूंगी।
या तन की मैं करूं कीगरी रसना नाम कहूंगी।
प्रेम पीतसूं हरिगुण गाऊं चरणन लिपट रहूंगी। 
मीरा के प्रभु गिरधर नागर साधां संग रहूंगी।


Disclaimer: The video and the lyrics belong to their respective owners. I do not own any intellectual property rights. All the rights go to their respective content owners. I am just propagating. The sole purpose of this video is to deliver knowledge and devotion to those seeking sublimation and salvation.
Reading Time:

@Bhagwat Vandana